DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शकुराबाद, टेहटा और वाणावर को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर मंथन

Jehanabad News: शकुराबाद, टेहटा और वाणावर को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर मंथन
InShot_20260915_215427915

प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान की अध्यक्षता में हुई बैठक, जनप्रतिनिधियों ने सीमा निर्धारण और सहभागिता को लेकर रखे सुझाव

जहानाबाद। जिले में तीन नए नगर निकायों के गठन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह जहानाबाद के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने की। बैठक में रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकुराबाद, मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा एवं वाणावर को नए नगर पंचायत के रूप में गठित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से विमर्श किया गया।

Digital Women Trust

बैठक में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री, सांसद एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्षों ने तीनों प्रस्तावित नगर निकायों के गठन का स्वागत किया।

बैठक में बिहार विधानसभा के सदस्य राहुल कुमार एवं विधायक सूबेदार दास ने प्रस्तावित नगर पंचायतों की सीमाओं में आवश्यक परिवर्तन तथा नगर निकाय गठन की प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि नगर निकायों के गठन को लेकर विभागीय दिशा-निर्देशों एवं बिहार नगर पालिका अधिनियम, 2007 की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रस्ताव को पूर्व में पारित किया जा चुका है, जिसे अब आगे की प्रक्रिया के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा जाएगा।

बैठक में बताया गया कि बिहार नगर पालिका अधिनियम, 2007 की धारा 3, 4, 5 एवं 6 के प्रावधानों के तहत प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक राजपत्र में प्रस्ताव प्रकाशित कर आम लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर संबंधित क्षेत्रों को नगर पंचायत के रूप में गठित किया जा सकता है।

Jehanabad News: Deliberation on the proposal to upgrade Shakurabad, Tehta, and Vanawar into Nagar Panchayats.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़