DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर, 18 से 30 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर बनेंगे UDID कार्ड

Jehanabad News: दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर, 18 से 30 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर बनेंगे UDID कार्ड
InShot_20260909_174101702



जहानाबाद। जिले में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक 3619, दिनांक 1 अगस्त 2026 के आलोक में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 18 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन शिविरों में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता का प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रखंडवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर को मध्य विद्यालय शकुराबाद (रतनी फरीदपुर), 21 सितंबर को बीआरसी मखदुमपुर, 23 सितंबर को बीआरसी काको, 24 सितंबर को बीआरसी मोदनगंज, 26 सितंबर को डे केयर सेंटर जहानाबाद, 28 सितंबर को बीआरसी हुलासगंज तथा 30 सितंबर को मध्य विद्यालय घोशी में विशेष शिविर आयोजित होंगे।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। अभिभावकों से कहा गया है कि वे अपने 6 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित शिविर में लेकर पहुंचें तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाणीकरण अवश्य कराएं। प्रशासन का उद्देश्य जिले के सभी पात्र दिव्यांग बच्चों को यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, शिक्षा एवं अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ सुगमता से दिलाना है।

Jehanabad News: Special camp for children with disabilities; UDID cards to be made at the block level from September 18 to 30.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़