IMD ने 9 सितंबर को 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी है।
IMD Rain Alert: 16 States on High Alert
देशभर में मौसम की मार जारी है। कई राज्यों में भीषण बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी के साथ-साथ डराने वाला अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 9 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित 16 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों से संभलकर रहने के लिए कहा गया है।
पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश के दौरान लैंडस्लाइड का खतरा है तो वहीं मैदानों में तेज हवाएं चलने से पेड़ों की टहनियां टूटकर नीचे गिर सकती हैं। इसलिए पेड़ों के नीचे खड़े होने से मना किया गया है। आंधी-तूफान के बीच समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें चलने की चेतावनी है, इसलिए मछुआरों को मौसम खराब होने के दौरान समंदर में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम में यह खराबी कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हो रही है। कई राज्यों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिससे बारिश के आसार हैं।
16 राज्यों में मूसलाधार बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी की IMD ने आज 9 सितंबर 2016 को जिन 16 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं। इस दौरान 60 की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान है।
बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी की 9 सितंबर को तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी पटना सहित बक्सर, भोजपुर, गया, वैशाली, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, समस्तीपुर, सीवान, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और पश्चिमी चंपारण में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। पटना में आज यानी 9 सितंबर 2026 तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश 9 सितंबर- मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है। प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर, मिर्जापुर, देवरिया, शाहजहांपुर, मेरठ, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, कानपुर, बलरामपुर, बहराइच, वाराणसी, रामपुर, सोनभद्र और गोरखपुर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। 70 Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। लखनऊ में आज यानी 9 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















