DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: समरसेबल मोटर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत,

Jehanabad News: समरसेबल मोटर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत,
InShot_20260717_083651402



जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के किनारी गांव में गुरुवार शाम खेत में समरसेबल मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से 60 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान किनारी गांव निवासी गोरख दास (60 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरख दास गुरुवार शाम अपने खेत में सिंचाई के लिए समरसेबल मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर पड़े। आसपास काम कर रहे किसानों ने उन्हें गिरते देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल, जहानाबाद लेकर पहुंचे।
सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कृष्ण मोहन पासवान ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।


परिजनों ने बताया कि गोरख दास खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार पुत्र हैं और पूरा परिवार खेती-बाड़ी एवं मजदूरी पर ही निर्भर है। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए किसानों से बिजली से संचालित मोटर एवं अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Farmer electrocuted while starting submersible motor, dies

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़