DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अमैन पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर, 350 महिलाओं को मिला लाभ।

Jehanabad News: अमैन पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर, 350 महिलाओं को मिला लाभ।
InShot_20260709_201836975

जहानाबाद। सदर प्रखंड के अमैन पंचायत में ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के तहत डीबीएस (DBS) और पीसीआई (PCI) के सहयोग से प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और आंखों की जांच के बाद पात्र महिलाओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीआई के प्रोग्राम मैनेजर एजाज अहमद, सहकारी समिति की अध्यक्ष नीतू कुमारी, डीबीएस के देवांजन शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे, पंचायत के मुखिया तथा मुख्य अतिथि अरेना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की आंखों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई। जिन महिलाओं को दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। इस पहल से महिलाओं में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। शिविर में पीसीआई की ओर से इरिना मैडम, विकास कुमार, एजाज अहमद एवं प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप कुमार ने महिलाओं को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और नियमित जांच कराने की सलाह दी। इस अवसर पर सहकारी समिति के सीईओ भोला प्रसाद, एफएक्स दीपक कुमार, एमआईएस चंद्रकांत, संतोष कुमार, रुक्मिणी देवी (एमबीके), रिया, विद्यमति, निक्की, गायत्री देवी, नीलू देवी सहित समिति एवं पीसीआई के कई प्रतिनिधि और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने बताया कि ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आंखों की रोशनी की सुरक्षा करना, समय पर नेत्र जांच उपलब्ध कराना तथा उन्हें बेहतर आजीविका और दैनिक कार्यों में सक्षम बनाना है। शिविर के सफल आयोजन पर महिलाओं ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jehanabad News: Free eye check-up and spectacle distribution camp held in Amain Panchayat; 350 women benefited.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़