DW Samachar – Header
BREAKING

Jehananad News: पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Jehananad News: पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी
InShot_20260708_213638999



जहानाबाद। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत आधा दर्जन पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और दो दारोगाओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार को शकूराबाद थाना अध्यक्ष, अजीत कुमार को यातायात थाना प्रभारी, सर्व नारायण को परसबीघा थाना अध्यक्ष तथा अनामिका कुमारी को महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं योगेश चंद्र को मखदुमपुर सर्किल इंस्पेक्टर और आलोक कुमार को सदर सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दो दारोगाओं का भी स्थानांतरण कर नई तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बताया कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में तेजी लाना तथा आम लोगों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई तैनाती के बाद पुलिस अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों से बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।

Jehanabad News: Major police reshuffle; several police stations get new Station House Officers (SHOs).

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़