DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब, चोरी व वारंटी मामलों में 11 गिरफ्तार

Jehanabad News: एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब, चोरी व वारंटी मामलों में 11 गिरफ्तार
InShot_20260629_132934110

जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शराब तस्करी, शराब सेवन, चोरी तथा वारंटी मामलों से जुड़े अभियुक्त शामिल हैं।

पुलिस द्वारा जारी गिरफ्तारी सूची के अनुसार नगर थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में सेसपुर बेलदारी निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं काको थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में महेंद्र मांझी एवं सर्वजीत मांझी को गिरफ्तार किया गया, जिन पर शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त रहने का आरोप है।

Digital Women Trust

पाली थाना क्षेत्र से ललिता देवी को भी अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मखदुमपुर थाना क्षेत्र से मो. शमीम अंसारी, काको थाना क्षेत्र से संजीत कुमार एवं नंदन कुमार, परसबिगहा थाना क्षेत्र से त्रिवेणी यादव और चंदन कुमार तथा कड़ौना थाना क्षेत्र से दीपक मांझी को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया।

वहीं भेलावर थाना क्षेत्र से डोमन यादव को एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से विशेष अभियान चलाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 24 वारंटियों का रिकॉल किया गया है, जबकि दो अभियुक्तों को अनुसंधानकर्ता द्वारा बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत बंधपत्र पर मुक्त किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध, अवैध शराब के कारोबार तथा असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Major crackdown by Jehanabad Police led by SP Kota Kiran Kumar; 11 arrested in cases related to liquor, theft, and outstanding warrants.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़