DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: चोरों के निशाने पर अब किसान, कुएं से 18 फीट नीचे लगा मोटर चोरी।

जहानाबाद में चोरों के निशाने पर अब किसान, कुएं से 18 फीट नीचे लगा मोटर चोरी।
InShot_20260618_185221940

जहानाबाद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच अब चोरों ने किसानों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला परसबीघा थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव का है, जहां सिंचाई के लिए कुएं में लगाया गया मोटर चोरी कर लिया गया। इस घटना ने न सिर्फ किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया है, बल्कि उसकी आजीविका पर भी संकट खड़ा कर दिया है।गोरापुर गांव निवासी किसान मुकेश कुमार अपनी खेती की सिंचाई कुएं में लगाए गए 2 एचपी मोटर के माध्यम से करते थे। बताया जाता है कि यह मोटर करीब 18 फीट गहरे कुएं के अंदर स्थापित था। गुरुवार की सुबह जब वह खेत पहुंचे और मोटर चालू करने का प्रयास किया, तो न मोटर से कोई आवाज आई और न ही खेत में पानी पहुंचा। इसके बाद जब वह कुएं के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गए। कुएं पर लगा ताला टूटा हुआ था, सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली उखाड़ी जा चुकी थी और मोटर गायब था। इतना ही नहीं, मोटर से जुड़े तार और केबल भी काट दिए गए थे। चोरों ने 18 फीट गहराई में उतरकर मोटर की चोरी को अंजाम दिया। पिछले महीने भी मेरी मोटर चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत मैंने थाने में की थी। अब दूसरी बार चोरी होने से खेती करना मुश्किल हो गया है।

हमारी रोजी-रोटी पूरी तरह खेती पर निर्भर है। प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करे।” किसान मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में पुलिस को जानकारी दी है, हालांकि जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने मामले की जांच डॉग स्क्वायड की मदद से कराने की भी मांग की है। आनंद कुमार, थाना प्रभारी, मामले में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूर्व में हुई चोरी की घटना में भी पूछताछ की गई थी। इस मामले में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द ही दोषियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।” लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। किसानों का कहना है कि यदि सिंचाई के साधन ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा। गोरापुर गांव में हुई इस घटना ने किसानों की सुरक्षा और उनकी मेहनत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कर चोरों तक कब पहुंच पाती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित किसान न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

Digital Women Trust

Farmers in Jehanabad are now being targeted by thieves; a motor installed 18 feet down in a well has been stolen.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़