DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Drug probe in Sushant Singh Rajput death case: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई मुंबई में कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा

Drug probe in Sushant Singh Rajput death case

फिल्मी दुनिया पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स के मामलों में अपनी नजर बनाए हुई है। मुंबई में एनबीसी आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड के कुछ बड़े निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा मारा है , लेकिन फिलहाल एनसीबी की तरफ से अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

एनसीबी को द्वारा छापेमारी में कुछ निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर से ड्रग्स और नकद भी बरामद भी हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के लोखंडवाला, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में अभी भी छापेमारी जारी है। वहीं, एनसीबी की टीम ने इस्माइल शेख नामक एक ड्रग पैडलर के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। 
बताया गया है कि जिस ड्रग पैडलर को टीम ने गिरफ्तार किया है, उसने बॉलीवुड के कई नामचीन लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति करने की बात स्वीकारी है। इसके बयान को आधार बनाकर एनसीबी ने यह कार्रवाई की है। माना जा रहा है कि जल्द ही एनसीबी की टीम इन निर्देशकों और प्रोड्यूसरों को समन भेज सकती है। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News