DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद में POSH अधिनियम पर प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सुरक्षित व सम्मानजनक कार्यस्थल पर दिया गया जोर

Jehanabad News: राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद में POSH अधिनियम पर प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सुरक्षित व सम्मानजनक कार्यस्थल पर दिया गया जोर
image_editor_output_image-749281929-1779506877207


जहानाबाद महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल सुनिश्चित करने को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद में POSH अधिनियम 2013 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और शिकायत निवारण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी जहानाबाद अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, सुरक्षा और शिकायत निवारण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक प्रियंका सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार ने POSH अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लैंगिक उत्पीड़न केवल शारीरिक व्यवहार तक सीमित नहीं है, बल्कि अपमानजनक टिप्पणी, अनुचित भाषा, मानसिक दबाव और असहज माहौल भी इसके दायरे में आते हैं।प्रशिक्षकों ने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां कार्यरत महिलाएं स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करें। कार्यक्रम में आंतरिक समिति यानी इंटरनल कमेटी के गठन, उसकी संरचना, शिकायतों के निष्पक्ष निष्पादन और गोपनीयता बनाए रखने की प्रक्रिया पर विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि 10 या उससे अधिक कर्मियों वाले प्रत्येक संस्थान में आंतरिक समिति का गठन कानूनी रूप से अनिवार्य है। साथ ही स्थानीय समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों की भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को भी न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने विद्यालयी वातावरण से जुड़े कई व्यवहारिक सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और उदाहरण आधारित तरीके से जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण न केवल कानूनी जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर समानता, संवेदनशीलता और पारस्परिक सम्मान की संस्कृति विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Training on POSH Act at State Sponsored Girls High School, Jehanabad, emphasis on safe and respectful workplace for women

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़