बॉलीवुड अभिनेत्री और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर के नाम शिवसेना ने की विधान परिषद की कुर्सी

बॉलीवुड अभिनेत्री और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर के नाम शिवसेना ने विधान परिषद की एक सीट पक्की कर दी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने विधान परिषद में मनोनीत किए जाने वाले 12 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा है, जिसमें उर्मिला का भी नाम है।
बता दें की महाराष्ट्र में विधान परिषद की कुल 78 सीटें हैं, जिसमें से संविधान के अनुसार राज्यपाल साहित्य, कला, समाजसेवा और सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 12 लोगों को विधान परिषद के लिए मनोनीत कर सकते हैं। राज्य में यह सीटें बीते जून महीने से ही खाली है। इस लिए शिव सेना ने सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखकर सूची तैयार की है और राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित किया है। इस पत्र को शिव सेना के द्वारा राज्यपाल भगत सिंह खोसियारी को सौपी गई है ।
विधान परिषद सदस्य के लिए संभावित नाम:
शिवसेनाः उर्मिला मातोंडकर- कला क्षेत्र, नितीन बानगुडे पाटील- कला, विजय करंजकर– समाजसेवा, चंद्रकांत रघुवंशी- सहकारिता
एनसीपीः एकनाथ खडसे- सहकारिता, समाजसेवा, राजू शेट्टी– सहकारिता व समाजसेवा, यशपाल भिंगे– साहित्य, आनंद शिंदे– कला
कांग्रेस: सचिन सावंत– सहकार व समाजसेवा, रजनी पाटिल– सहकारिता व समाजसेवा, मुजफ्फर हुसैन– समाजसेवा, अनिरुद्ध वनकर– कला
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












