अचानक जहानाबाद पहुंचे लालू प्रसाद यादव
राबड़ी आवास से सीधे जहानाबाद पहुंचे लालू यादव
जहानाबाद में राजद सुप्रीमो की ये सरप्राइज विजिट
एक कार्यकर्ता के बुलावे पर पहुंच गए लालू
भीम यादव के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए लालू यादव
जहानाबाद में आज एक खास मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पहुंचे, जहां उन्होंने एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

बताया जा रहा है कि यह समारोह स्थानीय निवासी भीम यादव की पुत्री के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें लालू प्रसाद यादव ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, हालचाल जाना और काफी समय तक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए लालू यादव ने कहा कि जहानाबाद से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। वे यहां राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहले भी आते रहे हैं, और आज उन्हें इस पारिवारिक समारोह में शामिल होकर खुशी हो रही है।
वहीं, मेजबान भीम यादव ने बताया कि वे स्वयं लालू प्रसाद यादव को निमंत्रण देने गए थे। उन्होंने कहा कि “लालू जी गरीबों के मसीहा और बड़े नेता हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि वे हमारी बेटी को आशीर्वाद देने हमारे घर पहुंचे। हम सभी बेहद खुश हैं।”
इस मौके पर पूर्व विधायक Suday Yadav भी समारोह में पहुंचे और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लालू जी की राजनीतिक शैली काफी प्रभावशाली और अनोखी रही है। वे अक्सर बिना औपचारिकता के सीधे आम लोगों के बीच पहुंच जाते हैं। आज भी उन्होंने जहानाबाद आकर शादी समारोह में भाग लिया, नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद व दीर्घ वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने लालू प्रसाद यादव का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की। पूरे आयोजन में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Jehanabad News: Former Chief Minister and RJD supremo Lalu Prasad Yadav reached the wedding ceremony and blessed the newlyweds.












