DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Arwal News: अरवल के हरदिया गांव के अमित कुमार का UPSC में चयन, इलाके में खुशी की लहर


अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरदिया के रहने वाले अमित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय में असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइन्स के पद पर हुआ है।
अमित कुमार की इस उपलब्धि से पूरे गांव हरदिया सहित कलेर प्रखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच जश्न का माहौल देखा जा रहा है। वर्तमान में अमित कुमार राजस्थान के खेतड़ी नगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता अरविंद कुमार हाल ही में 31 अगस्त को करपी थाना से एएसआई पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा का मजबूत माहौल रहा है। उनके एक भाई अविनाश कुमार माधव संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, महरौली में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई विपुल कुमार कोलकाता में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। अमित कुमार की इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Arwal News: Amit Kumar of Hardiya village of Arwal selected in UPSC, wave of happiness in the area

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News