मंगल, अप्रैल 14, 2026

Jehanabad News: बिहार पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन चुनाव पर विवाद, मनमानी के आरोप

जहानाबाद में बिहार पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के एक गुट ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मनमानी और पक्षपात का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सदर इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। हालांकि, दूसरे पक्ष का आरोप है कि अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार सिंह भी दावेदार थे, लेकिन उन्हें नामांकन दाखिल करने का अवसर ही नहीं दिया गया। आरोप है कि बिना निष्पक्ष चुनाव कराए ही एकतरफा तरीके से परिणाम घोषित कर दिया गया। इस मुद्दे को लेकर असंतुष्ट पुलिस अधिकारियों ने विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद तथा बिहार पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों (पटना) को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक और एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद के बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है और आने वाले दिनों में मामले के और तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Jehanabad News: Controversy over Bihar Police Officers Association elections, allegations of arbitrariness

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News