बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल और हरियाणा समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। जानें वोटिंग की तारीख, प्रक्रिया और राजनीतिक समीकरण।
Rajya Sabha Elections Announced in 10 States, Voting Date Out
देश के कई राज्यों में राज्यसभा के सदस्यों की कार्य सीमा पूरी होने वाली है। इस संदर्भ में चुनाव आयोग ने राज्यसभा के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरने के लिए कराया जा रहा है, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। जानकारी के अनुसार कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान किए जाएंगे और उसी दिन 16 मार्च को मतदान की मतगणना भी पूरी हो जाएगी।
कहां-कहां होंगे राजसभा चुनाव
बता दें कि यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए कराया जाएगा। राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और राज्यों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।
क्या होगा चुनावी कार्यक्रम
बता दें कि इसके लिए नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 को होगी।
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है। मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। इसकी पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक कर ली जाएगी।
कौन से राज्यसभा सदस्य कहां से होंगे रिटायर
बिहार से रिटायर सदस्य
अमरेंद्र धारी सिंह
प्रेम चंद गुप्ता
रामनाथ ठाकुर
उपेन्द्र कुशवाहा
हरिवंश नारायण सिंह
पश्चिम बंगाल से रिटायर सदस्य
साकेत गोखले
ऋतब्रत बनर्जी
बिकाश रंजन भट्टाचार्य
मौसम नूर
सुब्रत बक्शी
महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य
डॉ. भगवत किशनराव कराड
डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान
प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
शरदचंद्र गोविंदराव पवार
धैर्यशील मोहन पाटिल
रजनी अशोकराव पाटिल
रामदास बंदू अठावले
ओडिशा से रिटायर सदस्य
ममता मोहंता
मुजीबुल्ला खान
सुजीत कुमार
निरंजन बिशी
तमिलनाडु से रिटायर सदस्य
एन आर एलंगो
पी सेल्वारासु
एम थम्बिदुरई
तिरुची सिवा
डॉ कनिमोझी एन वी एन सोमू
जी के वासन
छत्तीसगढ़ से रिटायर सदस्य
कवि तेजपाल सिंह तुलसी
फूलो देवी नेताम
असम से रिटायर सदस्य
रामेश्वर तेली
भुवनेश्वर कलिता
अजीत कुमार भुइयां
हरियाणा से रिटायर सदस्य
किरण चौधरी
राम चंदर जांगड़ा
हिमाचल प्रदेश से रिटायर सदस्य
इंदु बाला गोस्वामी
तेलंगाना से रिटायर सदस्य
डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
के आर सुरेश रेड्डी
इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होंगे।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Rajya Sabha Election 2026
Rajya Sabha Election Date
Rajya Sabha Polls India
Election Commission Rajya Sabha
Rajya Sabha Election States List
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












