DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन का सदस्यता अभियान, समाज को एकजुट करने का आह्वान।

Jehanabad News: राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन का सदस्यता अभियान, समाज को एकजुट करने का आह्वान।
IMG_20260103_180951

जहानाबाद में राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन की ओर से सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में एकता और संगठित होकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार का चुनावी और राजनीतिक माहौल जातीय समीकरणों पर आधारित हो गया है। जब हर समाज अपनी भागीदारी और पहचान को लेकर संगठित हो रहा है, तो ब्रह्मर्षि समाज पीछे क्यों रहे। हमारा समाज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और यदि समाज की संख्या बहुमत में है, तो उसे संगठित कर एक सशक्त संगठन का निर्माण आवश्यक है। बताया गया कि राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन का गठन कुछ महीने पूर्व ही किया गया था और उसी कड़ी में आज यह सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान केवल जहानाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप कुमार (संयोजक) ने कहा कि अब हमारा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर भागीदारी करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर गांव-गांव, शहर-शहर और गली-मोहल्लों तक समाज को जागरूक करने और जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। यह संगठन समाज के लिए एक नया मार्गदर्शन बनेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 11 तारीख को जहानाबाद के एक रेस्टोरेंट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे बिहार से समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान सदस्यता अभियान के साथ-साथ मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। वहीं प्रवीण शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज हमेशा से राजनीति में सक्रिय रहा है और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है, जिससे उन दलों को लाभ भी मिला है। अब समय आ गया है कि समाज अपनी भागीदारी को बराबरी के स्तर पर सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि चुनावों में जाति के आधार पर वोटों के समीकरण खुलकर सामने आते हैं, इसलिए इस बार समाज संगठित होकर एक नया मोड़ देने का काम करेगा। इस कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मुख्य रूप से प्रवीण शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष),अनूप कुमार (संयोजक), संजीव शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), नवीन शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), धीरज शर्मा (युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष), रोशन शर्मा (युवा प्रदेश अध्यक्ष), अंजनी कुमार (पटना जिला अध्यक्ष), सुधीर शर्मा (जहानाबाद जिला अध्यक्ष), रंजीत शर्मा (मीडिया प्रभारी), राकेश कुमार (मीडिया प्रभारी) सहित बालाजी, हर्ष कुमार, शिव शंकर शर्मा, जयशंकर जी, रोहित कुमार, नारायण कुमार, बालमुकुंद, हेमंत कुमार एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद सभी नए सदस्यों को सदस्यता पर्ची देकर औपचारिक रूप से संगठन से जोड़ा गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Jehanabad News: Membership campaign of Rashtriya Brahmarishi Social Foundation, call to unite the society.

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़