DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मछली दुकानदार से मारपीट, दुकान हटाने को लेकर विवाद; दो घायल, पुलिस जांच में जुटी।

Jehanabad News: मछली दुकानदार से मारपीट, दुकान हटाने को लेकर विवाद; दो घायल, पुलिस जांच में जुटी।
IMG_20251230_202605

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड़ के समीप मछली दुकानदार से मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
घायल मछली दुकानदार सनी कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह मलहचक मोड़ के पास अपनी मछली की दुकान लगा रहा था। इसी दौरान दो-तीन युवक वहां पहुंचे और दुकान हटाने को लेकर विवाद करने लगे। सनी कुमार के अनुसार, आरोपितों ने उससे अवैध रूप से पैसे की मांग की और इनकार करने पर दुकान में रखे सामान को इधर-उधर फेंक दिया।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट की घटना में सनी कुमार समेत दो लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़ित सनी कुमार ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पैसे नहीं देने के कारण उसके साथ मारपीट की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीच सड़क पर हुई इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और स्थिति सामान्य कराई।
नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि विवाद दुकान लगाने को लेकर हुआ था, जबकि पीड़ित पैसे की मांग को घटना का मुख्य कारण बता रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Fish vendor assaulted, dispute over shop removal; two injured, police investigating.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़