सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जहानाबाद में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक, डीएम ने जारी किया आदेश

School Will Remain Closed due to ColdWaves in Jehanabad

जहानाबाद जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 31 दिसंबर 2025 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 29 दिसंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा। प्रशासन द्वारा यह कदम छोटे बच्चों को शीतलहर के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

School Will Remain Closed due to cold wave in Jehanabad- DM Alankrita PAndey
School Will Remain Closed due to cold waves in Jehanabad- DM Alankrita Pandey


हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सतर्कता बरती जाए। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जाएगा।

Jehanabad News: Due to the cold wave, educational activities up to class 8 have been suspended in Jehanabad, the DM has issued an order.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News