DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक पहल, 15 जनवरी 2026 से शुरू होगा कुर्मा संस्कृति मेडिकल हॉस्पिटल।

Jehanabad News: स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक पहल, 15 जनवरी 2026 से शुरू होगा कुर्मा संस्कृति मेडिकल हॉस्पिटल।
Kurma Sanskriti and Medica College Jehanabad

जहानाबाद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल के तहत कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड मेडिकल हॉस्पिटल को लेकर आज एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जहानाबाद एवं अरवल जिले के मेडिकल प्रैक्टिशनर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, मेडिकल स्टाफ सहित मेडिकल लाइन से जुड़े विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान कुर्मा संस्कृति स्कूल के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि जहानाबाद में एक विशाल एवं अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसे आगामी 15 जनवरी 2026 से औपचारिक रूप से संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल निजी क्षेत्र का होने के बावजूद आम लोगों को सरकारी अस्पतालों से भी कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने बताया कि कुर्मा संस्कृति हॉस्पिटल में 650 बेड की सुविधा होगी, जो वर्तमान में जहानाबाद जिले में किसी भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही यहां 250 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24×7 मरीजों की सेवा में तैनात रहेगी, जिससे गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज जिले में ही संभव हो सकेगा। अस्पताल की एक बड़ी खासियत यह है कि जहानाबाद जिले के किसी भी गांव या क्षेत्र से मरीजों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, एमआरआई सहित सभी प्रकार की जांचें बाजार दर की तुलना में कम से कम 50 प्रतिशत कम शुल्क पर की जाएंगी। इसके अलावा अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा की भी सुविधा रहेगी।
सबसे अहम बात यह है कि जहानाबाद जिले में अब तक ट्रॉमा सेंटर की सुविधा नहीं थी, जिसके कारण सड़क दुर्घटना या गंभीर मामलों में मरीजों को पटना रेफर करना पड़ता था। कुर्मा संस्कृति हॉस्पिटल में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का इलाज करेगी। इससे मरीजों को अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट, वेंटिलेटर, दवा एवं मेडिकल स्टोर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल की एक और बड़ी विशेषता यह है कि यहां ओपीडी पूरी तरह निःशुल्क होगी। मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के लिए एक भी रुपये खर्च नहीं करने होंगे, जबकि बड़े निजी अस्पतालों में ओपीडी के नाम पर हजारों रुपये वसूले जाते हैं। अस्पताल में विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ विभाग बनाए गए हैं। इनमें सामान्य रोग, हृदय रोग, हड्डी एवं नस रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, टीबी, शिशु रोग, नेफ्रोलॉजी, आंख, नाक-कान-गला, चर्म रोग, दंत रोग, मस्तिष्क रोग सहित कई विभाग शामिल हैं। इसके अलावा सामान्य सर्जरी के साथ-साथ लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मीडिया से बातचीत में कुर्मा संस्कृति के डायरेक्टर ने कहा कि इस अस्पताल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को ईमानदारी, पारदर्शिता और सस्ती दर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने निजी अस्पतालों में गरीब और लाचार मरीजों के शोषण पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्मा संस्कृति हॉस्पिटल में किसी भी प्रकार की ठगी या अनावश्यक इलाज नहीं किया जाएगा। छोटी बीमारी को बड़ी बताकर मरीजों को डराने या जबरन भर्ती करने जैसी प्रवृत्ति यहां नहीं होगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारा लक्ष्य मुनाफाखोरी नहीं, बल्कि मरीजों का सही और सस्ता इलाज है। कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जहानाबाद सहित आसपास के जिलों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया, भरोसेमंद और सशक्त विकल्प बनकर

Jehanabad News: Historic initiative of health services, Kurma Sanskriti Medical Hospital will start from January 15, 2026.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़