मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: मंत्री बनने के बाद गृह जिले में प्रमोद चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, समर्थकों की उमड़ी भीड़

बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचे भाजपा के एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर लोग घंटों तक सड़क किनारे खड़े होकर मंत्री के आगमन का इंतज़ार करते दिखे। पूरे जिले में समारोह जैसा माहौल बन गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि वे मंत्री सिर्फ किसी एक क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए बने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों और सरकार के बीच अब कोई बिचौलिया नहीं रहेगा। यदि कोई बिचौलिया दखल देने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही विभागों का कार्यभार बांट दिया गया है और सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में सक्रिय रूप से काम में जुट गए हैं। चंद्रवंशी ने बताया कि जहानाबाद उनके लिए एक “धड़कन” की तरह है और जिले के विकास के लिए वे प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगे।

किसानों को आश्वस्त करते हुए मंत्री ने कहा कि खाद, बीज और अनाज के वितरण में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने की दिशा में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गृह जिले में मंत्री के आगमन और भव्य स्वागत से स्थानीय राजनीतिक माहौल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Jehanabad News: Pramod Chandravanshi receives grand welcome in home district after becoming minister, crowd of supporters gathers

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News