मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय में पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग का फेयरवेल समारोह आयोजित

जहानाबाद स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय, जहानाबाद के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा सत्र 2023–25 के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का गरिमापूर्ण समापन कर उन्हें भविष्य की नई चुनौतियों के लिए प्रेरित करना था।

आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. विनोद कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन न केवल महाविद्यालय की सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सौहार्द और टीम भावना का विकास भी करते हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सकारात्मक निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा चिट गेम्स, मिमिक्री, गायन और वादन जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन छविधारी और मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सियाशरण शर्मा, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण दीपक, डॉ. अशोक कुमार, सुनील कुमार सिंह और अनील कुमार द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

फेयरवेल समारोह को सफल बनाने में अंजलि वर्मा, असरीन नसराह और उनके सहपाठियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jehanabad News: Farewell ceremony of PG Botany Department organized at Swami Sahajanand Saraswati College

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News