जहानाबाद के काको प्रखंड के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर हड़ हड़ गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रितेश कुमार नामक एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
बाइट/ग्राफिक
- मृतक का नाम: रितेश कुमार
- गांव: बसंतपुर हड़ हड़
- थाना क्षेत्र: भेलावर
- घटना: पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के तरफ से अभी इस पर कोई भी बयान और प्रतिक्रिया नहीं आई है यह जांच का विषय है जांच के बाद ही इस पर कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी और बयान दी जाएगी।
Jehanabad News: Young man commits suicide by hanging himself from a tree – Basantpur Had Had
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












