जहानाबाद अरवल मोड़ स्थित बॉम्बे बाजार में सोमवार को भव्य लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 103 पुरस्कार ग्राहकों के बीच वितरित किए गए। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राहकों ने पारदर्शी तरीके से किए गए ड्रा कार्यक्रम की सराहना की।
इन ग्राहकों को मिले प्रमुख पुरस्कार
पहला पुरस्कार (फ्रिज) – शबनम कुमार, नादौरा, करथा (अरवल)
दूसरा पुरस्कार (वाशिंग मशीन) – रवि कुमार, गुर्यारी
तीसरा पुरस्कार (कूलर) – तारा पांडेय, जहानाबाद
चौथा पुरस्कार: 10 विजेताओं को प्रेशर कुकर
पांचवां पुरस्कार: 20 विजेताओं को इलेक्ट्रिक आयरन
छठा पुरस्कार: 20 लोगों को हॉट पॉट
सातवां पुरस्कार: 50 विजेताओं को पानी बोतल सेट
ड्रा के दौरान सैकड़ों ग्राहक उपस्थित रहे और विजेताओं का मंच पर स्वागत किया गया।
हर 4 माह पर होता है लकी ड्रा – ताहिर शेख (प्रोपराइटर)
बॉम्बे बाजार के प्रोपराइटर ताहिर शेख ने बताया कि दुकान में हर चार महीने पर लक्की ड्रा आयोजित किया जाता है।
उन्होंने कहा हम अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक ऑफर देने की कोशिश करते हैं। हर 1000 रुपये की खरीदारी पर कूपन दिया जा रहा था और उसी का ड्रा आज पारदर्शिता के साथ किया गया।”
उन्होंने कहा कि त्योहार और शादी–विवाह के मौसम में नया कलेक्शन, नए स्टॉक और विभिन्न ब्रांड के कपड़े, घरेलू सामान, बच्चों के खिलौने आदि उचित दर पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
5% से 70% तक छूट — चांदी का सिक्का भी उपहार में
बॉम्बे बाजार के ब्रांच मैनेजर मो. रिज़वान आलम ने बताया कि स्टोर में कई वस्तुओं पर 5% से 70% तक की भारी छूट चल रही है।
इसके अलावा 15,000 रुपये की खरीदारी पर चांदी का सिक्का उपहार में दिया जा रहा है।
आज से फिर से 1000 रुपये की खरीदारी पर कूपन देना शुरू कर दिया गया है। अगला लकी ड्रा 4 मई 2026 को आयोजित होगा।”
विजेताओं ने की पारदर्शिता की सराहना
पहला पुरस्कार पाने वाले विजेता ने कहा कि बॉम्बे बाजार पूरी पारदर्शिता के साथ ड्रा का आयोजन करता है। उन्होंने बताया कि—
हमें रिज़वान आलम की ओर से फोन आया कि हमारे नाम का कूपन फ्रिज के लिए निकला है। यकीन नहीं हुआ, लेकिन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पुरस्कार मिलने पर बहुत खुशी हुई।”
विजेताओं ने कहा कि अरवल मोड़ स्थित बॉम्बे बाजार जहानाबाद के लोगों की पहली पसंद बन गया है क्योंकि यहां बेहतरीन क्वालिटी के साथ सभी प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं।
ब्रांच मैनेजर मो. रिज़वान आलम ने बताया कि बॉम्बे बाजार द्वारा हर साल ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए जाते हैं।
लकी ड्रा कार्यक्रम में मो. रिज़वान आलम, अरमान आलम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Patna News: Tejashwi Prasad Yadav elected leader of legislative party, RJD leaders congratulate him – Deep condolences expressed on the death of Indian pilgrims in Medina bus accident
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












