पटना राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल के नेता के रूप में तेजस्वी प्रसाद यादव के चयन के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई दी और बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने तेजस्वी को नेतृत्व की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में उनके योगदान की सराहना की।
इसी बीच सऊदी अरब के मदीना के समीप उमराह के दौरान भारतीय जायरीन की बस दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत पर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। बताया गया कि मदीना से लगभग 27 किलोमीटर दूर अल-मुफरिहात क्षेत्र में बस के डीज़ल टैंकर से टकरा जाने के बाद लगी आग में 42 भारतीय जायरीन की मौत हो गई।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी, प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव सैयद फैसल अली, भोला यादव, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित कई नेताओं ने इस हृदयविदारक घटना पर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
नेताओं ने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है और पूरी पार्टी इस कठिन घड़ी में मृतक जायरीन के परिवारों के साथ खड़ी है। राजद नेताओं ने अल्लाह से मरहूम हाजियों के लिए मग़फिरत की दुआ की और पीड़ित परिवारों को सब्र और हिम्मत प्रदान करने की अरदास की।
Patna News: Tejashwi Prasad Yadav elected leader of legislative party, RJD leaders congratulate him – Deep condolences expressed on the death of Indian pilgrims in Medina bus accident
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












