जहानाबाद विधानसभा चुनाव के अंतिम समय में प्रचार अपने चरम पर है। इसी बीच चुनावी समीकरण को प्रभावित करने वाला बड़ा राजनीतिक संकेत जहानाबाद से सामने आया है। जिले के चर्चित एवं सम्मानित शिक्षक बैजनाथ प्रसाद शर्मा ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी को खुला आशीर्वाद दिया है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बैजनाथ प्रसाद शर्मा ने चंदेश्वर चंद्रवंशी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे हमेशा शांति एवं विकास के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद उनके साथ है। शिक्षक नेता ने इस चुनाव में उम्मीदवार की जीत की कामना करते हुए खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि, “हमें पूर्ण विश्वास है कि चंदेश्वर चंद्रवंशी विजय हासिल करेंगे। चुनाव जीतने के बाद वे हमसे मिलने जरूर आएं, उस दिन हम उनका फूलों से स्वागत कर एक बार फिर आशीर्वाद देंगे।”
चुनाव के अंतिम दौर में शिक्षक का यह समर्थन जदयू प्रत्याशी के लिए मजबूत ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
Prominent teacher leader Baijnath Prasad Sharma supports NDA candidate Chandeshwar Chandravanshi
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












