मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: सदर अस्पताल में हंगामा — युवक की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

जहानाबाद सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक राकेश कुमार जहानाबाद सदर प्रखंड के कल्पा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि सुबह लगभग 6 बजे पेट दर्द की शिकायत लेकर वह सदर अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, इसी दौरान वह बाथरूम गया और वहीं गिरकर बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल पहुँच गई और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस और अस्पताल के गार्ड मौके पर पहुँचे और लोगों को समझाकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

इधर, मामले की जानकारी मिलने पर घोसी के पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद जगदीश शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दुख प्रकट किया। पूर्व सांसद ने कहा कि यदि इस मामले में डॉक्टरों की ओर से लापरवाही हुई है तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने परिजनों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि “आप कानून को अपने हाथ में ना लें। चुनाव का समय है, आचार संहिता लागू है। न्याय की मांग के लिए कमेटी बनाकर सरकार से कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।”

परिजनों ने मृतक को न्याय दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Jehanabad News: Uproar at Sadar Hospital – Family members erupt in anger after young man’s death

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News