मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: चुनाव में बड़ा मोड़ — पशुपति पारस गुट के उम्मीदवार प्रमोद यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी राहुल शर्मा को दिया समर्थन

जहानाबाद। विधानसभा चुनाव के बीच जहानाबाद की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पशुपति कुमार पारस खेमे से उम्मीदवार रहे प्रमोद यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी राहुल शर्मा को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान किया है। इस निर्णय के बाद यहां का पूरा राजनीतिक माहौल और चुनावी संतुलन बदलने की संभावना जताई जा रही है।

प्रमोद यादव ने कहा कि राहुल शर्मा एक युवा, ईमानदार और क्षेत्र के विकास को समर्पित नेता हैं। यादव ने कहा कि अब जहानाबाद की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव राहुल शर्मा के नेतृत्व में संभव है। उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की कि वे राहुल शर्मा के पक्ष में मतदान करें ताकि क्षेत्र में नई दिशा और नई सोच के साथ विकास की शुरुआत हो सके।

इस समर्थन के बाद महागठबंधन खेमे में उत्साह भर गया है जबकि एनडीए में हलचल बढ़ने लगी है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इस कदम से चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक मोड़ ले सकता है और समीकरण नए सिरे से बनते हुए दिख सकते हैं।

राहुल शर्मा ने प्रमोद यादव के समर्थन पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता, समाज और युवा वर्ग का यह विश्वास ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे जहानाबाद के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी समुदायों के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।

Jehanabad News: A major turning point in the election—Pashupati Paras faction candidate Pramod Yadav has extended his support to Grand Alliance candidate Rahul Sharma.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News