जहानाबाद परस बिगहा थाना क्षेत्र के लच्छू बिगहा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब घर में काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, लच्छू बिगहा निवासी मनोज कुमार अशोक कुमार के घर में बिजली वायरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनके सीने में लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल को तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और परस बिगहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
गृह स्वामी की पत्नी निरमा देवी ने बताया – “घर में बिजली का काम हो रहा था। तभी अचानक गोली की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो बिजली मिस्त्री खून से लथपथ पड़ा था। अपराधी मेरे पति को निशाना बनाने आए थे, लेकिन घर पर नहीं मिलने के कारण मिस्त्री को गोली मारकर फरार हो गए।”
वहीं, घायल मिस्त्री की पत्नी गुड़िया कुमारी ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोलीबारी की असली वजह क्या थी और इसमें कौन लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Jehanabad News: Criminals shot an electrician in Lachu Bigha, referred to PMCH.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











