रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: ईस्ट इंडिया पावरलिफ्टिंग एवं आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2025 में जहानाबाद के खिलाड़ियों का जलवा

पुरानी दीघा (पूर्वा मिदनापुर, पश्चिम बंगाल)। ईस्ट इंडिया पावरलिफ्टिंग एवं आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते और राज्य का नाम रोशन किया।

विजेता खिलाड़ियों की सूची

60 किलोग्राम वर्ग रुद्रांश राज – जहानाबाद (ब्रॉन्ज)

65 किलोग्राम वर्ग
मोहम्मद कैफ – जहानाबाद (गोल्ड)

75 किलोग्राम वर्ग
मोहम्मद मलिक मस्तूर – जहानाबाद (सिल्वर)
हर्ष राज – जहानाबाद (ब्रॉन्ज)

75+ किलोग्राम वर्ग
निशांत कुमार – जहानाबाद (सिल्वर)

प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी धीरज कुमार, स्वमजीत पोद्दार, आनंद साहू और मनीष कुमार ने बखूबी निभाई।

खिलाड़ियों को मिली बधाई

बिहार महासचिव विक्रम कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा –
“ये सभी खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से जहानाबाद और बिहार का नाम ऊँचा कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।”

उन्होंने कहा कि जहानाबाद के खिलाड़ी अब पढ़ाई, नौकरी और खेलकूद हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं। खासकर खेलों में उनकी उपलब्धियाँ युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। पंजा कुश्ती जैसे खेलों में जहानाबाद के युवा लगातार भाग ले रहे हैं और पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं।

विक्रम कुमार ने कहा कि इस पूरे आयोजन का उद्देश्य युवाओं को “फिट और हिट” बनाना है। उन्होंने संदेश दिया कि फिटनेस ही उन्हें रोजगार और जीवन में सफलता दिलाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

Jehanabad News: Players from Jehanabad shine in East India Powerlifting and Arm Wrestling Championship 2025

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News