रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: दो खिलाड़ी राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए रवाना

जहानाबाद तलवारबाजी संघ के दो खिलाड़ी कुणाल सिंह आर्य और विश्वसंस्कर ज्योति बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 8 से 13 सितम्बर तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित होगी।

टीम के साथ जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह और वैशाली तलवारबाजी संघ के सचिव देवराज साव क्रमशः कोच और मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।

अन्नू शक्ति सिंह ने कहा कि जहानाबाद के लिए यह गर्व की बात है कि जिले की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की यात्रा स्कूल से शुरू होकर जिला, राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचती है। इसमें सबसे अहम योगदान अभिभावकों का होता है, जो अपने बच्चों के खेल खर्च का भार उठाते हैं। उन्होंने ऐसे अभिभावकों को सलाम करते हुए कहा कि यही खिलाड़ी आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेंगे।

Jehanabad News: Two players left for the national fencing competition

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News