जहानाबाद रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एमबीडी ग्रुप, नई दिल्ली से एकेडमिक ट्रेनर सौरभ पाठक तथा पटना से एमबीडी ग्रुप के सेल्स मैनेजर राजीव रंजन ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर प्रकाश कुमार रंजन, श्वेता शर्मा प्राचार्य सहित सभी शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक और प्रभावी तरीके से पढ़ाने की ट्रेनिंग देना था ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
स्कूल के डायरेक्टर ने कहा कि, “हमारा प्रयास बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देना है। शिक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए समय-समय पर शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे नई तकनीक और बच्चों को पढ़ाने के रोचक तरीकों को सीख सकें।”
कार्यशाला में बताया गया कि आज के समय में बच्चों को मातृभाषा के साथ अंग्रेजी सहित अन्य विषयों का भी समुचित ज्ञान होना जरूरी है। बच्चों को डांट-फटकार से नहीं, बल्कि खेल-खेल में और डिजिटल माध्यमों के जरिए पढ़ाने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में शिक्षकों को यह भी सिखाया गया कि किस प्रकार छोटे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह पैदा किया जाए।
करीब 4 से 5 घंटे तक चली इस कार्यशाला में शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन, बच्चों की मनोवृत्ति को समझने और उन्हें खेल-खेल में पढ़ाने के तरीके सिखाए गए।
इस मौके पर शिक्षकों के साथ-साथ विजेता शर्मा कुमारी, शम्मी शर्मा, सभा कुमारी, पान्हवी तेजस, निवेदिता शर्मा कुमारी, अमीषा कुमारी, अंकित कुमार, अभिलाषा शर्मा, रानी कुमारी और अंजली कुमारी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस तरह रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यशाला बच्चों की शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











