DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गठबंधन में  सीट पर हमारी मजबूत दावेदारी : संतोष सुमन

Jehanabad News: गठबंधन में सीट पर हमारी मजबूत दावेदारी : संतोष सुमन
IMG_20250831_200720

जहानाबाद एनडीए गठबंधन में  विधानसभा की सीट पर हम पार्टी की मजबूत दावेदारी रहेगी। यह बातें हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने जहानाबाद में आयोजित सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

इससे पूर्व समारोह के आयोजक एवं हम पार्टी के नेता चुन्नू शर्मा ने मंच से कहा कि यदि गठबंधन से जहानाबाद सीट पर हम पार्टी को टिकट मिलता है तो वे भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सुमन ने कहा कि गठबंधन में जहानाबाद सीट पर हम पार्टी का दावा पूरी मजबूती से रहेगा। यदि यह सीट हम पार्टी के खाते में आती है तो यहां से पार्टी का ही कार्यकर्ता विधायक बनेगा।

Digital Women Trust

मंत्री सुमन ने कहा कि हम पार्टी एनडीए में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मगध क्षेत्र हम पार्टी का गढ़ है और यहां उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अन्य क्षेत्रों में भी मजबूती से काम कर रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले 10 से 15 दिनों में गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला हो जाएगा

समारोह में चुन्नू शर्मा ने दावा किया कि जनता का अपार समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जहानाबाद से टिकट मिलता है तो यहां से जीत सुनिश्चित होगी और इसका असर मखदुमपुर और घोसी विधानसभा क्षेत्रों पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

इस मौके पर हम पार्टी के नेता वीरेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Jehanabad News: We have a strong claim on the seat in the alliance: Santosh Suman

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़