जहानाबाद अम्मा क्लब जहानाबाद से जहानाबाद तलवारबाजी संघ की दो सदस्यीय टीम आज पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर के लिए रवाना हुई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आगामी 8 से 13 सितम्बर 2025 तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जहानाबाद जिले से कुणाल सिंह आर्य एवं गौरव कुमार वर्मा बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने कहा कि “बिहार सरकार खेलों को लेकर काफी जागरूक है और अब खिलाड़ियों का भविष्य खेल के क्षेत्र में भी संवर सकता है। जहानाबाद जिले के अभिभावकों से अनुरोध है कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से भी जोड़ें।”
Jehanabad News: Players will represent Bihar in the national fencing competition
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












