DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ

Jehanabad News: एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ
IMG_20250830_164526

जहानाबाद। स्थानीय एस. एस. कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। महाविद्यालय में पाँच से अधिक रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनमें एम.एस.सी. इन कंप्यूटर साइंस, बीसीए, बीबीएम, बी.एससी. आईटी और बी.एससी. बायोटेक प्रमुख हैं।

व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी एवं वरीय शिक्षक सुबोध कुमार सुमन ने बताया कि ये कोर्स विद्यार्थियों के करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राओं को बिना देर किए अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में नामांकन करा लेना चाहिए।

सुबोध कुमार सुमन ने यह भी जानकारी दी कि टेन प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को बी.एड. करने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने बताया कि कॉलेज से इन कोर्सेज को पूरा करने वाले अधिकांश विद्यार्थी सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं।

Jehanabad News: Admission started for professional courses in S.S. College, Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़