पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों और तोड़फोड़ के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाला, विवाद ने बिहार की सियासत गरमा दी।
बिहार की राजधानी पटना में आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी पुलिस तैनात है। कांग्रेस ऑफिस के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर जाम लग गया है। बिहार में चल रहे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है।
बिहार में गुNDAराज अब पागल हो चुका है।
— Bihar Congress (@INCBihar) August 29, 2025
आज सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जिस प्रकार से भाजपाई दंगाइयों द्वारा हमला किया गया, कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ दिए गए। पूरे परिसर में पत्थरबाजी, गाली-गलौज एवं तोड़फोड़ की गई। यह बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला… pic.twitter.com/XjuDk3Mt9O
इस मामले को लेकर एनडीए के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान गाली देने वाले आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दरभंगा से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रिजवी उर्फ राजा के रूप में की है। उस पर आरोप है कि उसने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और भद्दी-भद्दी गालियां दीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने के मामले में असम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को गुवाहाटी में कहा- बिहार में कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे मालूम है, इन्हें जनता का समर्थन नहीं है।शाह ने कहा कि मोदीजी की माताजी का जीवन गरीब घर में अपनी सभी संतानों को संस्कारी करके बड़ा करने में बीता। उनका बेटा पूरे विश्व में ख्याति पा रहा है। राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है तो मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगें। अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं, वे राजभवन के नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र विंग समेत कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने पहुंचे थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ इस्तेमाल हुए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व. माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












