जहानाबाद। जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव से एक 15 वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना मिली है। परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर बच्चे को खोजने की गुहार लगाई है।
बालक का विवरण
लापता बच्चे का नाम आलोक पांडे, पिता का नाम टोनी पांडे है। आलोक की उम्र लगभग 15–16 वर्ष बताई गई है। परिजनों के अनुसार, वह कल दिनांक 25 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने घर से निकल गया और अब तक वापस नहीं लौटा।
बालक ने उस समय पिंक शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखी थी। उसकी लंबाई लगभग 6 फीट है।
मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा
परिजनों ने बताया कि आलोक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर एवं अस्वस्थ्य है। इस वजह से उसकी सुरक्षा को लेकर घरवालों में गहरी चिंता है।
थाने में दी गई शिकायत
आलोक के पिता रोनी पांडे (पिता: स्व. उपेंद्र पांडे, ग्राम पकरी, थाना परस बिगहा, जिला जहानाबाद) ने पुलिस से लिखित रूप में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गांव व रिश्तेदारों में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों की अपील
परिवार ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी को इस बच्चे के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत संपर्क करें।
संपर्क नंबर : 7643868440 / 9870504826
Jehanabad News: Minor boy missing from Pakri village, family worried
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












