दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।

Delhi-NCR Rain: Heavy Showers Bring Relief from Humidity
देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जमकर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानसून का कहर पहाड़ों से मैदान तक जारी है। कई राज्यों के शहरों में भारी बारिश ने बाढ़ से तबाही मचा रखी है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से तेज बारिश देखने को मिली है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
इससे पहले गुरुवार को भी दिनभर बादलों की आंख मिचौली के बीच हल्की बारिश हुई थी। इस दौरान हुई कई इलाकों में हुए जलभराव और जाम से फिर दिल्लीवासी परेशान हुए।
वहीं मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बीते 24 घंटे में दिल्ली में 13.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। आईएमडी के अनुसार, 30 अगस्त यानी शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश
दिल्ली में बारिश से राहत
दिल्ली बारिश ट्रैफिक जाम
दिल्ली मौसम विभाग अलर्ट
Delhi NCR rain news
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












