DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 152 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, कार जप्त

Jehanabad News: 152 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, कार जप्त
IMG_20250829_072141

जहानाबाद: टेहटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 152 बोतल (कुल 57 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया तथा एक लाल रंग की स्विफ्ट कार को भी जप्त किया।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चारपहिया वाहन से अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान कुर्था की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर सुगाँव रामपुर के पास वाहन को रोक लिया।

वाहन से शराब बरामद

तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 152 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर ही दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान

गिरफ्तार लोगों की पहचान

  • दीपक कुमार (पिता- महेश प्रसाद, निवासी- गंगासागर गांव)
  • गौतम कुमार (पिता- जितेंद्र कुमार, निवासी- महादेव बीघा गांव)
    के रूप में हुई है।

कानूनी कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार कारोबारियों से गहन पूछताछ की जा रही है। शराब तस्करी के पीछे किसी गिरोह की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

Jehanabad News: Two businessmen arrested with 152 bottles of English liquor, car seized

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़