जहानाबाद में स्कूल प्रशासन की लापरवाही से दुखद हादसा, विद्यालय जाने निकले एक बच्चे ने गवाई अपनी जान, जर्जर चलते स्कूल बस के अंदर से सड़क पर गिरा बच्चा, घटना स्थल पर हुई मौत
जहानाबाद में अहले सुबह एक दुखद घटना घटी। अपने घर से विद्यालय जाने के क्रम में एस ए एन इंग्लिश अकादमी के स्कूल बस में बैठे एक बच्चे की बस की जर्जर हालत के कारण सड़क पर गिरने और उस पर उसी बस के पिछले चक्के के चढ़ने से जान चली गई।
मामला सिकरिया थाना के अंतर्गत सिकरिया गांव में मिल्की मोड़ के पास का है जहां एस ए एन इंग्लिश अकैडमी स्कूल बस में सवार एक बच्चे की जान चली गई और उसकी वजह स्कूल बस की खस्ता हालत थी।
वीडियो में आपको दिख रहा होगा स्कूल बस के अंदर कई जगह जहां बच्चे बैठते हैं वहां पर बेस हीं नही है। यानी अगर कोई बच्चा वहां जाएगा या बैठेगा तो वह बस के अंदर से सीधे सड़क पर ही गिरेगा।
मौजूद ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही इस प्रकार की एक घटना घटी थी लेकिन उस वक़्त किसी तरह से उस बच्चे को बचा लिया गया था, कई बार बस में बने इस कटिंग से बच्चों की लंच बॉक्स भी गिर चुकी है। सवाल आखिर यह है कि लगातार घट रही घटनाओं के बाद भी स्कूल प्रशासन आखिर सोया क्यों रहा? नाराज परिजनों के आक्रोशित हो कर सड़क जाम कर दिया है, हालांकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और घटना की जांच कर रही है।
वहीं बड़ा सवाल यह भी उठता है कि आखिर जिला शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने ऐसे जर्जर पड़े बसों को स्कूल बसों के रूप में चलने की अनुमति कैसे दी? परिवहन विभाग ने इस तरह की बसों की फिटनेस सर्टिफिकेट कैसे दे दी? आखिर कब तक निजी विद्यालय जहानाबाद में अपनी मनमानी करते रहेंगे क्यों जिला प्रशासन इस तरह की घट रही घटनाओं के बाद भी मूकदर्शक बना हुआ है? आखिर क्यों इतनी मोटी फीस देने के बाद भी हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं?
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












