जहानाबाद। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जहानाबाद के जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे से मुलाकात कर जिले में आई बाढ़ से किसानों एवं आम लोगों को हुई भारी तबाही और नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित किसानों और लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
सांसद ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। इस मुद्दे पर डीएम से लंबी बातचीत के बाद सांसद ने स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। हाल ही में अरवल-बिहारशरीफ सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दिलाई गई है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके पूरा हो जाने से लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी और समय की भी बचत होगी।
सांसद ने यह भी घोषणा की कि जहानाबाद शहर के अरवल मोड़ के पास फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके बनने से राजा बाजार सहित शहर के अन्य मोहल्लों में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
सुरेंद्र यादव ने कहा कि वह जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और दिल्ली में रहकर विभिन्न विभागों के मंत्री एवं अधिकारियों से मिलकर विकास योजनाओं की स्वीकृति सुनिश्चित करा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में ये योजनाएँ धरातल पर उतरेंगी।
इस मौके पर राजद के मीडिया प्रभारी डॉक्टर शशीरंजन उर्फ पप्पू यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
Jehanabad News: MP Surendra Yadav active on the demand for compensation to flood-affected farmers, announced development plans
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












