जहानाबाद जिले के लिए गर्व का क्षण है कि अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू को विश्व हिन्दी परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यावसायिक क्षेत्र बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है।
भोला बाबू हमेशा अपने शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। बिहार प्रवास के दौरान उन्होंने कई गांवों को गोद लिया और वहां के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका सतत प्रयास उन्हें खास बनाता है।
उनकी इस नियुक्ति से जहानाबाद जिले समेत पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग और शुभचिंतक इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बता रहे हैं।
भोला बाबू ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उनका लक्ष्य हिन्दी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सार्थक योगदान देना है।
Jehanabad News: MD of Aristo Pharmaceuticals Limited Umesh Sharma ‘Bhola Babu’ became the Vice President of Vishwa Hindi Parishad
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












