रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: फल्गु नदी ने फिर मचाया कहर, घोसी प्रखंड के कई गांव जलमग्न, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जहानाबाद फल्गु नदी का जलस्तर एक बार फिर से खतरे का संकेत देने लगा है। शुक्रवार की देर रात लगभग 2 बजे घोसी प्रखंड के कई गांवों में अचानक नदी का पानी घुस आया। सुबह होते-होते जल प्रवाह की रफ्तार तेज हो गई, जिससे गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात जब पूरा गांव नींद में था, तभी करीब 3 बजे के आसपास पानी घरों में घुसने लगा। लोग घबराकर उठे और सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने लगे। कई घरों में पानी भर गया और खेत-खलिहान जलमग्न हो गए।

गौरतलब है कि अभी कुछ माह पूर्व ही फल्गु नदी के तटबंध टूटने से घोसी प्रखंड के कई गांव डूबान की चपेट में आए थे। उस दौरान किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। लोग उस संकट से उबर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव जलमग्न हो गए।

हालांकि, जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने और ऊँचे स्थानों पर जाने की अपील की थी। फिलहाल, प्रशासन की सक्रियता से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है और ग्रामीण सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Jehanabad News: Falgu river wreaked havoc again, many villages of Ghosi block submerged, administration issued alert

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News