DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Jehanabad News: बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
IMG_20250822_191017

जहानाबाद बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संबंधित अधिकारियों ने किया और प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि जहां सामान्य लोग आपदा के समय अपने बचाव के विकल्प तलाश सकते हैं, वहीं दिव्यांगजनों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है। ऐसे में यह प्रशिक्षण उनके लिए अत्यंत उपयोगी है, जिससे वे सही समय पर आवश्यक कदम उठाकर सुरक्षित रह सकें।

Digital Women Trust

बुनियाद केंद्र की जिला प्रबंधक अनु कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों तक आपदा सुरक्षा का संदेश पहुँचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रखंड स्तर पर भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें। अनु कुमारी ने यह भी स्पष्ट किया कि दिव्यांगजन विभिन्न प्रकार के होते हैं—कुछ शारीरिक, कुछ मानसिक, कुछ दृष्टिहीन, श्रवण बाधित या चलने-फिरने में असमर्थ। इन सभी को ध्यान में रखते हुए बुनियाद केंद्र हर संभव सहयोग उपलब्ध कराता है।

इस अवसर पर धनंजय कुमार ने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में दिव्यांगजन सीधे बुनियाद केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। केंद्र के माध्यम से उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे—श्रवण यंत्र, ट्राईसाइकिल एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यक्रम में बुनियाद केंद्र के कर्मचारी विशाल  कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Disabled people disaster safety training program organized at Buniyad Center

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़