DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फल्गु नदी में जल स्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सभी नागरिकों को सतर्क किया जाता है।

Jehanabad News: फल्गु नदी में जल स्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सभी नागरिकों को सतर्क किया जाता है।
IMG_20250822_170007

जहानाबाद दिनांक 21 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 तक फल्गु नदी के कैचमेंट एरिया चतरा एवं हजारीबाग क्षेत्र में वर्षा की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। उक्त के आलोक में फल्गु नदी में तेजी से जलस्तर में वृद्धि की सम्भावना के मद्देनजर उदेरास्थान बराज का गेट खोला जा सकता है , जिससे डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में जल प्रवाह बहुत अधिक हो सकता है। इसके कारण फल्गु, भुतही तथा लोकाईन नदी के किनारे बहने वाले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सावधानी:

Digital Women Trust

फल्गु नदी के किनारे या निचले इलाकों में रहने वाले सभी नागरिक सावधानी बरतें।

नदी के समीप अनावश्यक आवाजाही से बचें।

पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करें।

किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करें।

आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
जिला प्रशासन आप सभी की सुरक्षा हेतु पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Jehanabad News: All citizens are alerted in view of the possible increase in water level in river Falgu.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़