DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रक्षाबंधन पर बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने एसपी को बांधी राखी, एसपी विनीत कुमार हुए भावुक, बच्चों को दिया आशीर्वाद

Jehanabad News: रक्षाबंधन पर बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने एसपी को बांधी राखी, एसपी विनीत कुमार हुए भावुक, बच्चों को दिया आशीर्वाद
IMG_20250808_190933

जहानाबाद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार जहानाबाद में एक बेहद खूबसूरत और अनोखी पहल देखने को मिली। जहानाबाद के बचपन प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने इस पर्व को खेल-खेल में सीखने और सिखाने का माध्यम बना दिया।

हर साल की तरह इस बार भी बचपन प्ले स्कूल के संचालक अरुण कुमार प्रवाल एवं विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का महत्व समझाया। इस विशेष अवसर पर बच्चों को जहानाबाद के एसपी (पुलिस कप्तान) विनीत कुमार से मिलवाया गया, जहां उन्होंने राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

Digital Women Trust

बच्चों ने पूरे भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार एसपी सर को पहले आरती दिखाई, तिलक लगाया और फिर राखी बांधी। उसके बाद मिठाई खिलाकर पर्व की मिठास साझा की। यह दृश्य न सिर्फ भावुक करने वाला था, बल्कि पुलिस और समाज के बीच एक मधुर संबंध की मिसाल भी बना।

इस मौके पर एसपी विनीत कुमार भावुक हो उठे और बच्चों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की, मिठाइयाँ और चॉकलेट उपहार में दी, और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है। इन मासूम बच्चों से राखी बंधवाकर एक अलग ही सुकून मिला। मैं वादा करता हूं कि यदि समय मिला, तो मैं जरूर बचपन स्कूल आकर इन बच्चों से मिलूंगा।”

कार्यक्रम के दौरान एसपी सर ने बच्चों के साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिससे यह दिन बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

विद्यालय संचालक अरुण कुमार प्रवाल ने बताया कि “हम हर साल बच्चों को भारतीय परंपराओं और त्योहारों की जानकारी देने के लिए इस तरह के आयोजन करते हैं। इस बार हमने सोचा कि समाज के रक्षक को भी इस पर्व में शामिल किया जाए, और जब हमने एसपी सर से मुलाकात की, तो उन्होंने खुशी-खुशी बच्चों के लिए समय निकाला। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।”

उन्होंने एसपी विनीत कुमार की सराहना करते हुए कहा कि –जहानाबाद की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने बच्चों के लिए समय निकाला, यह उनकी संवेदनशीलता और समाज के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।”

इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का एक जरिया भी है।

Jehanabad News: On Rakshabandhan, children of Bachpan Play School tied Rakhi to SP, SP Vineet Kumar became emotional, blessed the children

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़