DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रक्षाबंधन पर काल बनी मोरहर नदी: भाई की कलाई रह गई सुनी, राखी बांधने जा रही बहन की नदी में डूबने से मौत

Jehanabad News: रक्षाबंधन पर काल बनी मोरहर नदी: भाई की कलाई रह गई सुनी, राखी बांधने जा रही बहन की नदी में डूबने से मौत
IMG_20250808_203151

जहानाबाद (शकूराबाद): रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर एक हृदयविदारक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खरौज निवासी राकेश कुमार की पत्नी ननहकी कुमारी (उम्र लगभग 30 वर्ष) की मोरहर नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ननहकी कुमारी अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उचिटा, जो उसका मायका है, राखी बांधने जा रही थी। रास्ते में शौच के उपरांत वह मोरहर नदी के पास गई, जहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जा गिरी।

Digital Women Trust

उसका छोटा पुत्र मां को डूबते देख शोर मचाया, परंतु आसपास कोई मौजूद नहीं था। किसी तरह बच्चा रोता हुआ शकूराबाद थाना पहुंचा। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बच्चे को स्नेहपूर्वक समझाकर कारण पूछा, तो उसने मां के डूबने की बात कही।

बच्चे की बात सुनते ही थाना अध्यक्ष तत्काल दल-बल के साथ नदी किनारे पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को खोज निकाला।

महिला की पहचान उसके ब्लाउज में रखे आधार कार्ड से हुई, जिसमें उसका नाम ननहकी कुमारी दर्ज था।

महिला अपने मायके उचिटा रक्षा बंधन मनाने जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया।

सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग थाना पहुंचे और शव की पहचान की।

घटना की जानकारी मिलते ही परसबिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, क्योंकि घटना क्षेत्र उसी थाना के अंतर्गत आता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद लाया गया ।

वहीं, इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। रक्षा बंधन की मिठास मातम में बदल गई है, और भाई की कलाई राखी के इंतजार में सूनी रह गई। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरी पीड़ा छोड़ गया है, जो रक्षाबंधन जैसे पर्व पर रिश्तों की डोर टूटने का प्रतीक बन गया।

Jehanabad News: Morhar river became the death knell on Rakshabandhan: brother’s wrist remained barren, sister going to tie Rakhi died by drowning in the river

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़