DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 5000 लीटर से अधिक अवैध देशी एवं विदेशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण“जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Jehanabad News: 5000 लीटर से अधिक अवैध देशी एवं विदेशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण“जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
IMG_20250807_092439

जहानाबाद, जिला प्रशासन की सख्ती और मद्य निषेध अभियान के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, जहानाबाद द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।

यह कार्यवाही उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक की उपस्थिति में तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी-सह–अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में मद्य निषेध कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।

Digital Women Trust

विनष्ट की गई कुल जब्त शराब की मात्रा 5047.68 लीटर रही, जिसमें से

  • 3587.93 लीटर अवैध देशी एवं विदेशी शराब उत्पाद विभाग द्वारा
  • तथा 1459.75 लीटर शराब पुलिस विभाग द्वारा जब्त की गई थी।

इस पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया। कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी, दस्तावेजीकरण एवं मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, ताकि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो सके।

जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि जहानाबाद जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई जारी है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नशामुक्त बिहार के संकल्प में प्रशासन का साथ दें और कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या तस्करी की सूचना नजदीकी थाना या संबंधित अधिकारियों को दें।

Jehanabad News: Proper destruction of more than 5000 liters of illegal Indian and foreign liquor, strict action by the district administration under the “Zero Tolerance” policy

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़