DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अवैध विदेशी शराब से भरा ट्रक जब्त, 561 कार्टन में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

Jehanabad News: अवैध विदेशी शराब से भरा ट्रक जब्त, 561 कार्टन में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब
IMG_20250807_090754

प्रशासन की सख्ती से शराब माफियाओं में हड़कंप, प्राथमिकी दर्ज, चालक फरार

जहानाबाद, जिला प्रशासन ने एक बार फिर शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक ट्रक से 561 कार्टन (4979.160 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई। शराब को 55 कार्टन भूसी (Rice Bran) के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। ट्रक जैसे ही जहानाबाद जिले की सीमा में दाखिल हुआ, टीम ने उसे रोका और तलाशी के दौरान यह बड़ी खेप बरामद की।
कार्यवाही के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है। इस मामले में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत की गई है। इस अधिनियम के अनुसार बिहार राज्य में किसी भी प्रकार की शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, विक्रय और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है।
जिला प्रशासन ने दोहराया है कि राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कानून तोड़ने वालों को कठोर दंड, आर्थिक जुर्माना, कारावास एवं संपत्ति जब्ती जैसी कड़ी सज़ाओं का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशामुक्त बिहार के संकल्प को सफल बनाने में अपना योगदान दें और कहीं भी शराब के अवैध निर्माण, भंडारण या परिवहन की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के पूर्ण पालन के लिए लगातार सतर्कता अभियान चलाए जा रहे हैं, और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी। अवैध कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Truck full of illegal foreign liquor seized, liquor was being transported hidden in 561 cartons

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़