🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक- 8 जुलाई 2025
दिन – मंगलवार
मेष राशि
आप कम समय में काम पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें और विशेष महत्व के कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, आपको सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय यात्रा न करें।
वृषभ राशि
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें. कोई नया काम शुरू करने में देरी हो सकती है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाएं जागृत होंगी और आपकी आशाएं बलवती होंगी।
मिथुन राशि
समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी और मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोलने से बचें, अन्यथा फंस सकते हैं।
कर्क राशि
अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा और आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी. सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।
सिंह राशि
दिन की शुरुआत व्यस्तता भरी रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी. भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से शुभ संदेश प्राप्त होंगे।
कन्या राशि
आपकी आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी. संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
तुला राशि
कारोबार के विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार थोड़ा कमजोर रह सकता है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
वृश्चिक राशि
आपके पास काम बहुत है, इसलिए अच्छी कार्यनीति तय करें। कोई नया काम तुरंत आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। दोपहर से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
धनु राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें और महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें और बड़ों का आदर करें।संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन हो सकता है।
मकर राशि
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित हो सकते हैं। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।
कुंभ राशि
साझेदारी में किए गए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा. नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे. यात्रा सफल रहेगी।
मीन राशि
समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












