जहानाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक व भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती शहर के एक निजी हॉल में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रिन्स कुमार ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका 79वां जन्मदिन मनाया और उनके संघर्षों व कार्यों को याद किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रामविलास पासवान गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समेत सभी जाति-धर्म के लोगों के हित में हमेशा आवाज उठाते रहे। उन्होंने फ्री राशन, हर हाथ में मोबाइल जैसी योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को फायदा पहुंचाया। साथ ही वक्ताओं ने यह भी कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की मांग भी सबसे पहले रामविलास पासवान ने ही उठाई थी।
कार्यक्रम में जिला महासचिव अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष (संसदीय बोर्ड) निरंजन कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सपना कुमारी, जिला सचिव कुंदन पासवान, काको प्रखंड अध्यक्ष रामानुज पासवान, मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार, विस्तार प्रमुख गौतम पासवान, मखदुमपुर प्रखंड उपाध्यक्ष अनुज सिंह, हरिनंदन पासवान समेत दर्जनों लोजपा (रा.) नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
Jehanabad News: LJP (R) celebrated Ram Vilas Paswan’s birth anniversary, workers paid tribute by cutting cake
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












